फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSP founder Kanshi Ram remembered on his birth anniversary

Basti News: जयंती पर याद किए गए बसपा संस्थापक कांशीराम

Sat, 16 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSP founder Kanshi Ram remembered on his birth anniversary
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओंं ने कांशीराम की जयंती मनाया।
कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान
विज्ञापन

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को 90वीं जयंती पर याद किया गया। बड़ेबन स्थित एक होटल में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी लालचंद निषाद ने कहा कि कांशीराम ने राजनीति की ऐसी रेखा खींची, जो समय के साथ गहरी होती चली गई। उन्होंने खुलकर जाति की बात की, दलितों और पिछड़ों को एक मंच पर लाने का काम किया।

मंडल प्रभारी सीताराम शास्त्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब पर है। ऐसे में मजबूती से कार्यकर्ताओं को आगे आने की जरूरत है। हमें जनता का भरोसा जीतना होगा। पूर्व मंत्री संजय धुसिया, ओम प्रकाश गौतम, राना आंबेडकर, रामदास, प्रमोद कुमार, केके गौतम ने कहा कि कांशीराम ने कहा था कि जब तक हम राजनीति में सफल नहीं होंगे और हमारे हाथों में शक्ति नहीं होगी, तब तक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संभव नहीं है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सुभाष गौतम, केसी मौर्य, प्रेमसागर, नायब चौधरी आदि ने कांशीराम के संघर्ष और संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कृपाशंकर गौतम, देशराज गौतम, राजीव राव, दिवाकर कपूर, जेपी. गौतम, अतर सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed