फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bsnl workers protested

बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 20 Feb 2019 11:42 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bsnl workers protested
धरना देते बीएसएनएल कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पे रिवीजन का निराकरण सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बीएसएनएल कर्मियों ने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान कर्मियों ने कामकाज ठप रखा। परिसर में एकजुट कर्मियों व अधिकारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय क्रमिक हड़ताल के क्रम में निगम कर्मियों सुबह दस बजे परिसर में सभी यूनियनों के कर्मी व अधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद धरना शुरू हो गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पंद्रह फीसदी फिटमेंट के साथ तीसरे पे रीविजन का निराकरण करे। कहा कि प्रस्ताव अनुसार बीएसएनएल को फोर जी स्पेक्ट्रम का आवंटन तत्काल किया जाए, संचार राज्यमंत्री के पेंशन रीविजन को पे रीविजन से पृथक करने के आश्वासन का क्रियान्वयन करने, सरकार के नियमानुसार बीएसएनएल के माध्यम से पेंशन कंट्रीब्यूशन का भुगतान करने, द्वितीय पे रीविजन कमेटी के शेष मुद्दों का निराकरण करने सहित आठ सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर्मियों ने की। इस मौके पर सूबेदार, त्रिलोकी सिंह, मनोज कुमार सिंह, जेएन शाही, हरिशंकर पांडेय, राजेश वर्मा, कौशल किशोर सिंह, कैैलाश नाथ मिश्र, श्रीराम, जेपी सिंह, आरएन मिश्र सहित तमाम कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलकल कर्मियों ने दिया ईओ को ज्ञापन
बस्ती। जलकल कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जहां बकाया एरियर, एसीपी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारियों के वेतन का 75 प्रतिशत धनराशि पीएफ खाते में जाना था, लेकिन नहीं कर्मचारियों को नहीं मिला है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे श्रमिकों का पारिश्रमिक लगभग दो माह से नहीं मिला है, जिसे भुगतान करने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि पालिका के पात्र कर्मचारियों का शीतकालीन वर्दी जो बकाया है, उसका वितरण अभी नहीं किया गया है। कहा गया है कि जलकल अनुभाग में पंप हाउसों पर कर्मचारियों के बैठने के लिए कुर्सी नहीं है व ब्लीचिंग न मिलाने के लिए किसी भी पंप पर बाल्टी व मग नहीं है। इससे कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती है।  इस दौरान उपाध्यक्ष रमाकांत यादव, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, छटंकी लाल, ईश्वर चंद्र, प्रचार मंत्री केशव प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, उदयशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed