{"_id":"57c3180c4f1c1baf1cd5026b","slug":"bsnl-officials-warned-lawmakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों ने बीएसएनएल अफसरों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों ने बीएसएनएल अफसरों को चेताया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में दूरसंचार सलाहकार सदस्यों की बैठक को संबोधित करते सांसद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसदों की मौजूदगी में रविवार को विकास भवन सभागार में हुई दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों ने बीएसएनएल की खराब सर्विस को लेकर चिंता जताई। कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं, जिससे बीएसएनएल की सेवा दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। यही कारण है कि लोगो का बीएसएनएल से मोह भंग होता जा रहा है।
बैठक के शुरू में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पिछली बैठक में तय किया गया था कि बीएसएनएल के एई, जेई स्तर के अधिकारी सदस्यों संबधित क्षेत्रों में दूरसंचार सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ माह में एक बार बैठक करेंगे। इसके बाद भी अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। काल ड्राप की शिकायतों को लेकर कहा कि यह समस्या बड़ी होती जा रही है, इसे दूर करें। सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं का निस्तारण किया जाए। बीटीएस 24 घंटे संचालित हों इस बात का ख्याल अधिकारियों को रखना होगा।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सदस्यों की बातें नहीं सुनी जा रही है। हर बार यही कहा जाता है कि अबकी बार सुधार कर लिया जाएगा, यह स्थिति ठीक नहीं है। अधिकारी अपनी आदतों और कार्यप्रणाली में सुधार लायें। सांसद हरीश ने एक प्रशिक्षक की भांति बीएसएनएल के अधिकारियों जनता से जुड़ने और आगे बढ़ने के गुर सिखाए। कहा कि अधिकारियों का मूल्यांकन उनके कार्यों से होगा।
विज्ञापन
जिला प्रबंधक दूर संचार आरके जायसवाल ने बताया कि बस्ती मंडल में बीएसएनएल के 193 बीटीएस, 35 वाई मैक्स बीटीएस, 16 डब्लूएलएल बीटीएस और 76 टेली फोन एक्सचेंज के जरिए टेलीफोन, ब्राड बैंड, मोबाइल की सुविधा प्रदान कर रहा है। मंडल के आठ ब्लाकों में आप्टिकल फाइबर केबल जोड़ने की योजना चल रही है। सिद्धार्थनगर के उसका ब्लाक में यह पूरा हो गया है। बस्ती और संतकबीरनगर के ब्लॉकों में कार्य चल रहा है।
बैठक के दौरान सदस्यों ने व्यवस्थागत खामियों की चर्चा की। इस मौके पर सदस्य मुसलीधर मिश्र, रामप्रकाश राय, विजय सिंह, रामतेज शुक्ल, रामस्वार्थ सिंह, सुखराम गौड़, राजेश यादव, देवी प्रसाद पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी के अलावा बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक आरए खान, मुख्य लेखाधिकारी आरडी यादव आदि मौजूद रहे।