फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSA warns 57 schools over negligence.

Basti News: लापरवाही पर 57 स्कूलों को बीएसए की चेतावनी

Wed, 02 Sep 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSA warns 57 schools over negligence.
बस्ती। स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग अभियान में जिले के 57 विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। निर्धारित समय बीतने के बाद भी इन विद्यालयों ने पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है। बीएसए अनूप कुमार ने जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और पर्यावरण से जुड़े मानकों का मूल्यांकन किया जाना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इसी क्रम में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित जूनियर विद्यालयों में भी स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए रेटिंग प्रणाली लागू की गई है।
विज्ञापन

रेटिंग के लिए विद्यालयों का विभिन्न बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed