फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BRS Academy won in Kabaddi and Gaur's team won in Volleyball

Basti News: कबड्डी में बीआरएस एकेडमी और वॉलीबाल में गौर की टीम विजयी

Wed, 03 Dec 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
BRS Academy won in Kabaddi and Gaur's team won in Volleyball
विधायक खेल स्पर्धा में जीत के लिए मशक्कत करते ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
कप्तानगंज। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मंगलवार को कप्तानगंज में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन बीआरएस एकेडमी गड़हा गौतम में किया गया। दो दिवसीय खेल स्पर्धा के पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक खेल का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं बालक-बालिकाओं के सब जूनियर जूनियर और सीनियर कैटेगरी में आयोजित हुए।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है बल्कि इससे प्रतिस्पर्धा एकता एवं टीम भावना उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने एवं क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संचालन रणधीर सिंह ने किया। इस दाैरान राम सिंह, प्रभाकर ओझा, दीपक, सुभाष यादव, प्रभाकर सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार एवं अन्य व्यायाम प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन नवनीत तिवारी एवं उद्धव कुमार मौर्य क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में सब जूनियर बालिका और सब जूनियर बालक में बीआरएस एकेडमी अव्वल रहते हुए जीत दर्ज की। जूनियर बालक में जीआरएस अकादमी पांडूल घाट उपविजेता, जूनियर बालिका में पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी उपविजेता और सीनियर बालिका कबड्डी में पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी विजेता बना। वॉलबाल में सीनियर बालक में गौर विजेता बना। उपविजेता कटरी की टीम रही। युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed