फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bright sunny day, overnight fog

दिन में चटख धूप, रात भर घना कोहरा

Sat, 17 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 17 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bright sunny day, overnight fog
Bright sunny day, overnight fog
कड़ाकेे की ठंड से ठिठुर रहे आम जनमानस को शनिवार का दिन खुशनुमा बीता। दोपहर में तीसरे दिन अच्छी धूप भी खिली, जिससे लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई। हालांकि रात भर घने क ोहरे का साम्राज्य कायम रहा, जिससे यातायात पर असर पड़ा। इस बीच तापमान में सुधार दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 तो अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार  को शाम 6 बजे से ही घना कोहरा छाने लगा था जिससे देर रात घर  लौटने वाले लोगों को खूब परेशान होना पड़ा। शाम को साढ़े 6  बजे ही घना कोहरा छा गया कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई तथा लोग  हेडलाइट जलाकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। जल्दी कोहरा पड़ने के कारण  शुक्रवार को दूर-दराज से आने वाले लोगों के साथ अपने कार्यालयों से रवाना  हुए लोग कोहरे के कारण दो से तीन घंटे की देरी से अपने घरों में पहुंचे।  सबसे अधिक परेशान उन लोगों को आई जो कि शनिवार व रविवार के अवकाश की वजह से  दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य दूर-दराज के शहरों से अपने घरों में आने के लिए  रवाना हुए। अत्यधिक कोहरे की वजह से एक से दो घंटे का सफर तय करने में ही  चार से पांच घंटे लग गए। मौसम विशेषज्ञ डा. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि हवाओं का रुख ऐसे रहा तो मौसम इसी तरह रहेगा। तापमान में रविवार को वृद्धि का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed