फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Breaking into the house, they stole jewellery and cash.

Basti News: घर में घुसकर जेवरात और नकदी उड़ाई

Fri, 19 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Breaking into the house, they stole jewellery and cash.
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के सैमड़पुर गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे चोरों ने सुनसान घर का दरवाजा खुला देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बक्से से करीब सात हजार रुपये और आभूषण उड़ा ले गए। पीड़िता कृष्णावती पत्नी स्व. वासुदेव दीपक जलाने घर से बाहर गई थीं। उनकी बेटी भी पड़ोसी के घर चली गई थी। इसी बीच गमछा बांधे एक अज्ञात चोर घर में घुस गया। स्वजन ने चोर को निकलते देख लिया और पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह झाड़ियों में छिपकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जुट गए और सूचना पर हर्रैया पुलिस पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार, चोर सोने की झुमकी, बाली, चैन, पायल और सात हजार रुपये ले गए हैं। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed