{"_id":"61a3c308a5269758d044c94d","slug":"boy-was-died-from-rotavater-basti-news-gkp417979731","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर की चपेट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर की चपेट से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटावेटर की चपेट से मासूम की मौत
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रविवार शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक, मुकुंदपुर गांव निवासी राम सरन का छह वर्षीय बेटा दुर्गेश गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर अन्य बच्चों के साथ बैठा था। ट्रैक्टर से उस समय घर के बगल में ही खेत की जुताई हो रही थी। अचानक दुर्गेश ट्रैक्टर से नीचे सरक गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्गेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। दुर्गेश की मौत से पिता रामसरन तथा माता शिमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी घघौवा अजय कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर आलोक सोनी ने घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान झिनकान वर्मा की ओर से लिखित सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।