फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Both wives lived like real sisters

Basti News: सगी बहन की तरह रहती थीं दोनों पत्नियां

Tue, 15 Oct 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Both wives lived like real sisters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के करहली बुजुर्ग गांव में सायमा (25) की मौत को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। उसका पति शाबान अली दो माह पहले विदेश गया है। उसकी पहली पत्नी कमरून निशा के अलावा ससुर बकरी चराने गए थे। कमरे के अंदर मौजूद उसका तीन वर्ष का बेटा हसनैन था, जो दरवाजा खोलकर बाहर बैठा था।
कमरून निशा बकरी चरा कर आईं तो उसने हसनैन से पूछा कि मम्मी कहां है। कमरे में जाकर देखा तो सायमा दुपट्टा के फंदे से लटकी थी। मृतका के ससुर रमजान ने बताया कि वह पत्नी के साथ गांव के मकान में रहते हैं। बकरी चरा कर आए तो पता चला कि सायमा ने फांसी लगा ली है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाबान की दोनों बीवियां सगी बहन की तरह रहती थीं।
विज्ञापन

पहली बीवी से कोई संतान न होने पर उसने लगभग पांच वर्ष पूर्व सायमा से प्रेम विवाह किया था। इससे एक बेटा है। गांव में चर्चा है कि सायमा ने समूह से लोन लिया था, जिसको जमा कर हाल ही में पुनः लोन ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बताते हैं कि सायमा उसकी एक ही किस्त जमा कर पाई थी। अन्य के लिए कम्पनी की तरफ से दबाव बनाया जा रहा वा, जिसको लेकर वह परेशान रहती थी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed