फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bolero-car ran in the health department on the registration number of bike and auto

Basti News: बाइक, ऑटो के पंजीयन नंबर पर स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी बोलेरो-कार

Sat, 23 Aug 2025 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bolero-car ran in the health department on the registration number of bike and auto
बस्ती। सरकारी दफ्तरों में निजी वाहनों के नंबर पर व्यावसायिक वाहनों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की ओर से जारी सूची में बाइक और ऑटो रिक्शा के नंबर पर निजी वाहनों को सरकारी कार्यालयों के साथ सीएमओ और सीएचसी स्तर पर चलाया गया।
विज्ञापन

आरटीआई के तहत स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर चलाए गए वाहनों की सूची एआरटीओ से मांगी गई थी। एआरटीओ की ओर से जारी सूची में सीएमओ कार्यालय के अधीन संचालित 47 वाहनों का जिक्र है। इसमें 11 वाहनों का नंबर ऑटो रिक्शा और बाइक का है, जबकि कार और बाेलेरो में ये नंबर प्रयोग किए गए हैं। यही नहीं, कई वाहनों का परमिट तक नहीं है। फिलहाल 11 वाहनों की सूची डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब चंद्र सोनकर ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। एआरटीओ से प्राप्त सूची में 11 वाहनों में गड़बड़ी करके उन्हें सीएचसी और सीएमओ कार्यालय में संबद्धर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। बताया कि यूपी 45 एटी 6155 आटो रिक्शा की श्रेणी में पंजीकरण है, सीएचसी कप्तानगंज में बोलेरो के नाम पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी 51 बीए 5789 मोटर कैब लेकिन बिना परमिट के सीएचसी विक्रमजोत में बोलेरो चलाई गई। यूपी 70 एचटी 6236 कार पांच सीटर है, परमिट नहीं है और सीएचसी कुदरहा में चलाई गई। यूपी 51 एटी 2151 कार सात सीटर बिना परमिट है, सीएचसी बहादुरपुर में बोलेरो के रूप में चली।
यूपी 51 एएफ 1217 पांच सीटर कार बिना परमिट सीएचसी बहादुरपुर में चली। यूपी 51 एटी 2791 सात सीटर कार बिना परमिट सीएचसी परशुरामपुर में बोलेरो के रूप में इस्तेमाल हुई। यूपी 51 एएफ 7804 बाइक सीएचसी गौर में कार के रूप में चली। यूपी 51 एटी 7924 सात सीटर कार बिना परमिट सीएचसी भानपुर में बोलेरो के नाम पर चली।

यूपी 51 एबी 8313 बाइक सीएचसी रुधौली में बोलेरो के रूप में चली। यूपी 51 बीएन 1364 सात सीटर कार सीएचसी बनकटी में व यूपी 51 एटी 7878 सात सीटर कार बिना परमिट जिला क्षय रोग कार्यालय में बोलेरो के रूप में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed