फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of young man found in a field three kilometers from home; injury marks raise suspicion of murder.

Basti News: घर से तीन किमी दूर खेत में मिला युवक का शव, चोट के निशान से हत्या का शक

Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found in a field three kilometers from home; injury marks raise suspicion of murder.
मृतक रोजगार सेवक लार्ड शेक्सपियर की फाइल फोटो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया के रोजगार सेवक का शव बुधवार की रात घर से तीन किमी दूर ग्राम पंचायत छितही प्रहलाद के सीवान में एक खेत में मिला। मृतक के शरीर में कई जगह चोट और कटे के निशान हैं। पत्नी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विकास खंड साऊंघाट की ग्राम पंचायत खम्हरिया गांव निवासी लार्ड शेक्सपियर (45) पुत्र स्वर्गीय रामबहादुर ब्लॉक में रोजगार सेवक है। परिजनों के अनुसार गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति बुधवार की सुबह लगभग चार बजे उसे अपने साथ लेकर कहीं गया था। बुधवार की देर शाम जब शेक्सपियर घर नहीं लौटा तो मां शांति देवी गांव के कुछ लोगों को साथ उसे ढूंढ़ने लगी। ढूंढ़ते हुए गांव से तीन किमी दूर रूधौली थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद गांव के सीवान में पहुंची। वहां पर एक खेत में शेक्सपियर का शव पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से शव को लेकर घर आईं।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद सहारनपुर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत बहू सरोज को फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पहुंची पत्नी ने पति के शव को जब देखा तो शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सरोज ने तत्काल वाल्टरगंज थाने को सूचना देकर घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह मय फोर्स तथा फाेरेंसिक टीम पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज ने पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed