फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of young man found hanging in room under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 02 Jul 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found hanging in room under suspicious circumstances
कलवारी। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित चकदहा गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपने कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कमरे का फाटक अंदर से बंद था।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद परिजन फाटक तोड़कर अंदर घुसे। युवक को फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद कलवारी पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चकदहा गांव के अनुसूचित टोला निवासी रामनयन का बेटा विजय कुमार (24) मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। अंदर से फाटक बंद कर लिया। छत की कुंडी में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद कमरे के अंदर किसी तरह की आहट नहीं मिलने पर परिजन दरवाजा खटखटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर घुसे। वहां विजय फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने कुंडी से विजय को उतरवाया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एहतियातन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर कलवारी ले जा गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विजय कुमार अविवाहित था, उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता रामनयन, माता और दो छोटे भाई और दो बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। ्रप्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed