{"_id":"6acff2469b92298fad0c3577","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-orchard-basti-news-c-207-1-bst1020-169414-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के गायसात गांव के बाग में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हलचल मच गई। मौके पर आई पुलिस ने शव उतरवाया। शव की पहचान क्षेत्र के पड़रिया दत्तू निवासी आलोक के. मिश्रा (34) के रूप में हुई।
घरवालों ने बताया कि आलोक गुजरात में रहकर कार्य करते थे। वहां से मंगलवार को देर शाम घर आए थे। आलोक के भाई राज किशोर मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आलोक लंबे समय से अवसाद से ग्रसित थे और करीब 20 वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात लगभग 12 बजे वह घर आए थे और बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए।
गांव स्थित एक बाग में बच्चों ने उनका शव लटका देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। संवाद