{"_id":"6a3ec4a15e4e946f08093f65","slug":"body-of-middle-aged-man-missing-for-three-days-found-basti-news-c-207-1-bst1006-161223-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन
मृतक जय प्रकाश मिश्र की फाइल फोटो
- फोटो : 1
महराजगंज। थाना क्षेत्र के बिहरा रेहरवा गांव के सामने अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे किनारे शुक्रवार सुबह तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान नारायणपुर तिवारी निवासी जयप्रकाश मिश्रा उर्फ बुद्धू मिश्रा (53) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन पहले बिना बताए घर से निकल गए थे, तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। परिवार के अनुसार वह पहले भी कई बार घर से लापता हो चुके थे मगर कुछ समय बाद मिल गए थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि बिहरा रेहरवा गांव के सामने अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में परिजनों के पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त जयप्रकाश मिश्रा उर्फ बुद्धू मिश्रा के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।