फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of middle-aged man found hanging from a tree outside the village.

Basti News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Sun, 14 Jun 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Body of middle-aged man found hanging from a tree outside the village.
मृतक रामकेवल की फाइल फोटो।
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक जंगली पेड़ से अधेड़ का शव फंदे के सहारे लटकता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान राम केवल राजभर (52) पुत्र वंशराज निवासी भगवंतपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार राम केवल पिछले काफी समय से स्वयं सहायता समूह के कर्ज और आर्थिक तंगी को लेकर गहरे तनाव में थे। शुक्रवार की रात वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे उनकी तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर पहुंचे तो एक पेड़ से उनका शव लटकता देख दंग रह गए। सूचना मिलते ही कलवारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed