फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of a young man found hanging in a guest house room

Basti News: गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 25 Oct 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging in a guest house room
पुरानी बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती के पास त्रिपाठी गेस्ट हाउस के कमरे में शनिवार सुबह 21 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक शुक्रवार सुबह से कमरा नंबर 107 में ठहरा था। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने जांच की तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। युवक मेला देखने बस्ती आया था और रात में रुक गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के टेमा रहमत गांव का अवधेश पुत्र विमलेश 23 अक्तूबर की सुबह करीब 5:50 बजे त्रिपाठी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 107 में ठहरने आया था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे तक दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने जांच की तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। गेस्ट हाउस के प्रबंधक अमरनाथ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गेस्ट हाउस के प्रबंधक अमरनाथ ने बताया कि युवक ने आधार कार्ड देकर कमरा बुक किया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर गार्ड ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में
परिवा वालों के अनुसार, अवधेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है और घर वाले सदमे में हैं। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया कि युवक बस्ती मेला देखने आया था। फिर, गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रुक गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed