{"_id":"662dddb1a49c7f2dce08c03f","slug":"body-of-a-laborer-was-found-in-the-chhoti-gandak-river-in-basti-suspectd-youth-of-the-village-2024-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक नदी में मिला श्रमिक का शव, गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक नदी में मिला श्रमिक का शव, गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप
Sun, 28 Apr 2024 10:58 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
शव का पंचनामा करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया के बनकटा तिवारी गांव स्थित छोटी गंडक नदी में स्नान करने गए मजदूर का तैरता शव मिला है। परिजनों के मुताबिक, घर से नहाने की बात निकले थे और अब नदी में तैरता शव मिला है। मजदूर की पत्नी ने गांव के ही पांच युवकों पर शक जताते हुए पति संग विवाद के बाद नदी में डुबाकर मारने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
भटनी के बनकटा तिवारी गांव निवासी नागेंद्र चौहान उर्फ भुटेली (35) मनरेगा मजदूर था। गर्मी से निजात पाने को शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव स्थित छोटी गंडक नदी में स्नान करने गया। देर शाम को गांव में सूचना मिली कि नागेंद्र नदी में स्नान के दौरान डूब गया है।
विज्ञापन
इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन व ग्रामीण छोटी गंडक नदी के तरफ भाग मजदूर का शव ढूंढने लगे, लेकिन नही मिला। कुछ देर बाद प्रभारी एसओ भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से मजदूर को ढूंढने का प्रयास किया।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मजदूर के शव को नदी से निकाला गया। पत्नी पुष्पा ने गांव के ही पांच युवकों पर पति को जबरन नदी के तरफ ले जाने व डुबाकर कर मार डालने का आरोप लगाया है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छोटी गंडक नदी में स्नान के दौरान मजदूर की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।