{"_id":"6aad8150e55a35656a0958ed","slug":"congress-protests-over-upi-issue-police-stop-them-at-town-hall-gate-deoria-news-c-208-1-deo1009-192140-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपीआईके मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, टाउन हॉल गेट पर पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपीआईके मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, टाउन हॉल गेट पर पुलिस ने रोका
Fri, 18 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को रोकती पुलिस,
देवरिया। यूपीआई से भुगतान पर शुल्क के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कराया। कांग्रेसियों के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आवास की ओर कूच करने पर पुलिस ने टाउन हाॅल परिसर में प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। कार्यकर्ताओं की जिद के बीच एडीएम प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध स्वरूप गिफ्ट लेकर पथरदेवा विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के राघवनगर स्थित आवास की ओर रवाना हुए। जुलूस जैसे ही टाउन हॉल परिसर के मुख्य गेट पर पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सीओ सिटी संजय रेड्डी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाली व्यवस्था के नाम पर यदि कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जाता है, तो यह अन्यायपूर्ण है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बीच एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विरोध स्वरूप लाया गया ''''गिफ्ट'''' स्वीकार किया और भरोसा दिया कि इसे कृषि मंत्री के माध्यम से केंद्र सरकार तक भेजा जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद शाही, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, राम आशीष साहनी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, संजीव कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।