{"_id":"6aad81bf0ff04e582e008adb","slug":"ic-club-became-the-champion-after-winning-the-final-match-deoria-news-c-208-1-deo1013-192114-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाइनल मुकाबला जीतकर आईसी क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाइनल मुकाबला जीतकर आईसी क्लब बना चैंपियन
Fri, 18 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कब्बड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जीतकर इटहुआ चंदौली की टीम ट्राफी के साथ
मईल। भागलपुर ब्लॉक के माथापार में चल रही रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-2 का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार की रात आईसी क्लब इटहुआ चंदौली और मां भगेश्वरी क्लब सोनाडीह के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आईसी क्लब इटहुआ चंदौली ने सोनाडीह को 44-28 के अंतर से हराकर 16 अंकों से खिताब अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टीकू ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सोनाडीह के विश्वजीत को बेस्ट डिफेंडर और सौरभ को बेस्ट रेडर का पुरस्कार मिला। उपविजेता सोनाडीह के कप्तान सौरभ को 2500 रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि विजेता इटहुआ चंदौली के कप्तान हसन को 5000 रुपये नकद व चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई।
निर्णायक आमिर व इरफान और कमेंट्री संदीप विश्वकर्मा, सतीश प्रजापति और हाकिम ने किया। पुरस्कार वितरण सुधीर यादव और सुधाकर यादव ने किया। इस दौरान आयोजक भीमसेन यादव, धनंजय मणि, धर्मेंद्र पांडेय, मुलायम यादव, राजू, बेजन गुप्ता, दुर्गेश यादव, नितेश राजभर, सैयद, डॉ. गोविंद, एहसान आदि मौजूद रहे।