{"_id":"66b544eca94f6aca9406b8b4","slug":"body-buried-again-after-confirming-death-due-to-drowning-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121815-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डूबने से मौत की पुष्टि के बाद फिर दफनाया गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डूबने से मौत की पुष्टि के बाद फिर दफनाया गया शव
Fri, 09 Aug 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
- डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकाल कराया गया पोस्टमार्टम
- 21 जुलाई की रात घर के सामने स्थित पोखरे में डूबने से मौत की घटना सामने आई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। क्षेत्र के हसनी गांव की युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को उसी जगह पर फिर से दफन करवा दिया। इसके बाद सभी तरह की कयासबाजी पर विराम लग गया।
बता दें कि 21 जुलाई की रात हसनी गांव निवासी नईम की (26) पुत्री सोफिया की उसके घर के सामने स्थित पोखरे में डूबने से मौत की घटना सामने आई थी। घरवालों ने शव को बाहर निकालकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। गांव के चौकीदार ने थाने पर सूचना दी थी कि गांव के लोग सोफिया की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं, जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है।
रुधौली पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर घटना को जीडी में दर्ज कर लिया था। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता को गांव के ही कुछ लोगों ने बताया था कि रात में उनकी बेटी को पोखरे की तरफ जाते हुए देखा गया है। इसी आधार पर पिता पोखरे में बेटी को ढूंढने गया था, जहां युवती का शव मिला था।