फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Board exams: Secondary education department on alert, preparing to set up control room

बोर्ड परीक्षा : माध्यमिक शिक्षा विभाग अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी

Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Board exams: Secondary education department on alert, preparing to set up control room
बस्ती। बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब केवल परिषद से चयनित केंद्रों की सूची जारी होनी है। 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की संभावना है। वहीं विभाग ने कंट्रोल रूम बनाने की भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस बार 10 से 12 कंप्यूटरों से जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026 की समय सारिणी जारी कर दी है। इस बार 18 फरवरी से यह परीक्षा प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होगी। शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वाॅयस रिकाॅर्डर की व्यवस्था होगी। निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। सभी केंद्र वाईफाई सुविधा से लैस किए जाएंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दल के अलावा ऑनलाइन व्यवस्था भी बनाई जाएगी। डीआईओएस कार्यालय के हॉल में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। यहां वाईफाई सुविधा से लैस 10 से 12 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कंप्यूटर से 10 से 11 परीक्षा केंद्र सीधे जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से ही परीक्षा के दौरान मॉनीटरिंग की जाएगी। यदि कहीं कोई आपत्तिजनक स्थिति पाई गई तो कंट्रोल रूम से तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद संबंधित केंद्र पर विभागीय एवं प्रशासनिक टीम दस्तक देगी। इस व्यवस्था के संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस होना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए कंप्यूटर रूम में आधा दर्जन शिक्षक और कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन-
परीक्षा केंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को ऑनलाइन जारी होने की उम्मीद हैं। इसके बाद आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। केंद्राध्यक्षों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। मुख्यालय पर विभाग का जिला स्तरीय कंट्रोल रूम होगा। इसके प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए विभाग कटिबद्ध है।
संजय सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed