फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Blood splattered on the road, body of a young man found under police

Basti News: सड़क पर खून के छींटे, पुलिस के नीचे मिला युवक का शव

Wed, 29 Apr 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Blood splattered on the road, body of a young man found under police
सिद्धानगर। सदर थाना क्षेत्र के कोइलहरा गांव के पास स्थिति नहर के पुलिया के नीचे पानी में जगदीशपुर राजा गांव के टोला लोधपुरवा निवासी जसवंत (34) की लाश मिली। मृतक बगल के गांव का निवासी था और बाजार करने की बात कहकर मंगलवार की शाम को घर से निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद रातभर नहीं लौटा। सिर पर गहरे जख्म का निशान और मौके साइकिल गायब होने से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर राजा गांव के टोला लोधपुरवा निवासी जसवंत (34) पुत्र शिवकुमार मेहनत मजदूरी के परिवार का भरण पोषण करता था।
परिवार के मुताबिक मंगलवार को पत्नी सोनी से क्षेत्र के ही बनकटवा बाजार जाने के बाद कहकर साइकिल से निकला था। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव आने वाले मार्ग पर कोइलहरा गांव के पास स्थित नहर की पुलिया के नीचे पानी में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को बाहर निकलवाकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर मौजूद लोगों हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। उनका कहना था कि लाश नीचे मिली और सिर पर गंभीर चोट का निशान है और नाक से खून आया है जबकि, साइकिल मौके पर नहीं मिली और सड़क पर भी खून के छींटे पाए गए हैं। ऐसे में हत्या से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में हकीकत सामने आएगी।

इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed