फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block Pramukh took stock of IFFCO Kisan Seva Kendra

Basti News: इफको किसान सेवा केंद्र का ब्लाॅक प्रमुख ने लिया जायजा

Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukh took stock of IFFCO Kisan Seva Kendra
मानिकचंद। इफको किसान सेवा केंद्र मंडी का बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने जायजा लिया। किसानों से खाद वितरण एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। किसान विमला, बसंती, सुभद्रा, इसरतजहां, बलकत हुसेन, रामयज्ञ, इसरार, उदय प्रताप, शिवशंकर, पवन कुमार आदि ने बताया कि धूप में लाइन लगाकर खाद लेना मजबूरी हैं। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं हैं। सबल लोग धीरे से पॉज मशीन के कक्ष में घुस कर खाद ले लेते हैं। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से लेकर दस दिन तक खाद की आवश्यकता है। ब्लाक प्रमुख ने खाद प्रभारी निखिल द्विवेदी से प्रांगण में टेंट लगवाने और पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा। मंडी के दूसरे खाद प्रभारी श्याम दीपक छुट्टी पर बताए गए। ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed