{"_id":"5db0926a8ebc3e93c6339fac","slug":"block-chief-grabbed-one-crore-case-filed-basti-news-gkp3267089200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ हड़पने का आरोप,केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ हड़पने का आरोप,केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ हड़पने का आरोप, केस दर्ज
बस्ती। बालू खनन ठेके में साझेदार बनाने को लेकर दो ब्लॉक प्रमुखों में ठन गई है। आरोप है कि रामनगर ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने सल्टौआ ब्लॉक प्रमुख अशोक मिश्र, सोनहा थाने के एकडेंगवा के प्रधान महेंद्र कुमार त्रिपाठी और फेरसन गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक दीपक पांडेय से एक करोड़ रुपये लिया। मगर पार्टनर नहीं बनाया।
तीनों ने तहरीर में कहा है कि रामनरेश चौधरी को 2017 में कलवारी के महुआपार कला खंड (1) में बालू घाट का ठेका आंवटित हुआ था। रामनरेश ने तीनों को बालू घाट में पार्टनर बनने का ऑफर देते हुए 50-50 लाख रुपये की डिमांड की। ब्लॉक प्रमुख सल्टौआ अशोक मिश्रा के अनुसार 25 लाख, 15 लाख एवं दस लाख रुपये करके कुल 50 लाख रुपये तीन बार में आरटीजीएस के माध्यम से उनके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिया। प्रधान ने नेफ्ट के जरिए 25 लाख और ईंट-भट्ठा मालिक दीपक कुमार पांडेय ने दो बार में कुल 24 लाख 70 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किया। तीनों का आरोप है कि पार्टनरशिप के लिए धनराशि देने के बाद भी न तो ब्लॉक प्रमुख रामनगर ने साझेदार बनाया और न ही रकम लौटाया। सोनहा के एसओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि आईपीसी की फ्राड की धारा के अलावा अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।