{"_id":"5ffb48f68ebc3e2f2679d292","slug":"blo-and-her-husband-beaten-in-tahsil-basti-news-gkp3803848109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में बीएलओ और उसके पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में बीएलओ और उसके पति को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में बीएलओ और उसके पति को पीटा
हर्रैया। हर्रैया तहसील में रविवार की देर शाम बीएलओ और उसके पति की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। बीएलओ पति के साथ हर्रैया थाने पर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस के अनुसार दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत फेरशहन में कंचन मौर्या पत्नी राम भान मौर्या प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी बीएलओ के तौर पर लगी है। बीएलओ कंचन मौर्या रविवार की शाम 5:45 बजे वोटर लिस्ट जमा करने के लिए तहसील में पति के साथ आई थीं। आरोप हैं कि वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने को लेकर दो कार में सवार होकर कुछ युवक पहुंचे और दबाव बनाने लगे।
बीएलओ ने नाम बढ़ाने से इंकार कर दिया। इस पर कार सवार युवकों ने बीएलओ और उनके पति की तहसील परिसर में ही पिटाई कर दी। एसओ हर्रैया सर्वेश राय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल ने बताया कि मामला गंभीर है। मारपीट में शामिल रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।