Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Blackout from Company Bagh to Jhanda Chauraha

Basti News: कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक ब्लैकआउट

Mon, 23 Nov 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Blackout from Company Bagh to Jhanda Chauraha
सायरन बजते ही कंपनीबाग चौराहे पर ब्लैकआउट के दौरान अभ्यास करते कर्मी व अन्य स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। सायरन बजते ही रविवार शाम छह बजे कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक ब्लैकआउट कर दिया गया। सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज के तहत आयोजित पूर्वाभ्यास में आपात कालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में हुए अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा तंत्र की सतर्कता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

मॉक एक्सरसाइज के तहत सायरन बजाकर लोगों को संभावित हवाई हमले जैसी आपातस्थिति के प्रति सतर्क रहने का संकेत दिया गया। इसके बाद ब्लैकआउट की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था बंद रखने और घरों व प्रतिष्ठानों से रोशनी बाहर दिखाई नहीं देने देने संबंधी उपायों का अभ्यास कराया गया। इसके माध्यम से लोगों को आपातस्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पूर्वाभ्यास के लिए पहले से ही तैयारियां की थीं। पुलिस, नागरिक सुरक्षा, विद्युत, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि किसी भी आपातस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि ऐसे सुरक्षा अभ्यासों को गंभीरता से लें और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, एसडीएम प्रमोद कुमार, नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. वीके वर्मा, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन सहित आपदा मित्र, यातायात, विद्युत और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed