{"_id":"687953d15e3105adb70bb149","slug":"black-spots-will-be-marked-illegal-cuts-on-highways-will-be-closed-basti-news-c-207-1-bst1001-140292-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिह्नित होंगे ब्लैक स्पॉट, बंद कराए जाएंगे हाईवे के अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिह्नित होंगे ब्लैक स्पॉट, बंद कराए जाएंगे हाईवे के अवैध कट
Fri, 18 Jul 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें आयुक्त ने मार्ग दुर्घटना बहु क्षेत्रों की जानकारी ली। मंडल के तीनों जिलों में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुरक्षा के के प्रभावी इंतजाम के निर्देश दिए। हाईवे के अवैध कट हर हाल में बंद कराए जाएंगे।
आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना तैयार करें। जरूरी यातायात संकेतक, स्ट्रीट लाइट, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड डिवाइडर आदि मुकम्मल करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण भी हादसों का प्रमुख कारण हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारी को अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई करनी होगी। स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयोग होने वाली बसों, वैन व अन्य वाहनों का समय-समय पर फिटनेस परीक्षण भी कराए। बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पूर्व प्रशिक्षण एवं टेस्ट की प्रक्रिया को और सख्त बनाए।
विज्ञापन
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए पीडब्ल्यूडी एवं एनएचएआई के अधिकारियों को भी सचेत किया। आमजन से यातायात नियमों के पालन कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक भवनों व सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। बैठक में पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, एनएचएआई के अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, आरटीओ फरीदुद्दीन, एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।