{"_id":"66d73a3d788de0e1bf04d866","slug":"bku-workers-sitting-on-indefinite-strike-in-tehsil-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123158-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तहसील में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तहसील में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
Tue, 03 Sep 2024 10:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
तहसील अध्यक्ष ने कहा- समस्या का समाधान होने तक जारी रहेगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। किसानों की समस्याओं का समाधान न किए जाने से नाराज भाकियू टिकैत गुट के किसान मंगलवार को तहसील परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गये। तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। किसानों की नाराजगी एसडीएम से है।
तहसील अध्यक्ष ने बताया कि पिछले महीने ज्ञापन देकर किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई थी। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसान संगठन अपने मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पूर्व सूचना के साथ वार्ता करने आया था। लेकिन किसी जिम्मेदार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे किसान नाराज होकर धरने पर बैठ गये।
दोपहर बाद तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार पूजा वर्मा धरना स्थल पर पहुंचीं। कहा कि उनकी बात एसडीएम तक पहुंचा दी जाएगी, लेकिन किसान धरने पर डटे रहे। ज्ञापन के हवाले से कहा है कि तहसील में पैमाइश, वरासत, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के साथ एकल खिड़की काउंटर पर निर्धारित मूल्य से अधिक की जा रही वसूली पर रोक लगाई जाय। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष मातेंद्र प्रताप सिंह, पारस नाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष ह्दयराम वर्मा, राम प्रताप, रामजीत आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसीलदार पंकज गुप्ता ने बताया कि किसानों की समस्या सुनने के लिए नायब तहसीलदार को भेजा गया था। किसानों की ओर से जो भी समस्याएं रखी गई हैं, उनमें तहसील से संबंधित मामलों का एसडीएम के संज्ञान में लाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।