फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BKU's performance on the Block

भाकियू का ब्लॉक पर प्रदर्शन

Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
BKU's performance on the Block
रूधौली मे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने सीडीओ का किया घेराव।
बुधवार को रुधौली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में सन्नाटे के बीच उस समय हंगामा मच गया जब सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हाथ में तेल का गैलन लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इसे लेकर कुछ समय के लिए खलबली मची रही। 
विज्ञापन

 रामसुधि और हरीराम पासवान की अगुवाई में पहुंचे भाकियू कार्यकर्त्ता दीवाली में मिट्टी का तेल न मिलने, धान क्रय केंद्र चालू न होने, गरीबों-किसानों को राशन कार्ड न मिलने और किसानों के ऊपर से फर्जी मुकदमे हटाने से संबंधित चार सूत्रीय मांग पत्र सीडीओ को दिया।
विज्ञापन


भाकियू का  कहना है कि तहसील क्षेत्र के कोहरा, थरौली, महुआर, कुड़ही, पड़री, छपिया,  रमवापुर, नयेगाव, केशवापुर, कुसौना आदि गावों में मिट्टी का तेल नही मिला।  शिकायतकर्ताओ में जैनम खातून, इनरपाती, मीना देवी, सुमित्रा प्रभु देवी,  धरमा देवी, प्रेमा, राजू चौधरी, दयाराम, गौरीशंकर, राम भवन, तिलक राम आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में फरियादियों के आने की संख्या एक तो पहले से ही कम होती जा रही है, स्थान और दिन बदलने से और भी फरियादी कम हो गए। 
मात्र 20 मामले आए जिसमें एक का निस्तारण मौके पर हुआ। तहसील दिवस में प्रभारी निरीक्षक गोपाल स्वरूप  वाजपेयी, सीएचसी प्रभारी आनंद मिश्रा, बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्रा, खण्ड  शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, जेई लालबहादुर यादव सहित  अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed