फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BKU fired putla to central government

भाकियू ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BKU fired putla to central government
भाकियू ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सूचना पर तीन थाने की पहुंची पुलिस
काफी मान-मनौव्वल के बाद माने कार्यकर्त्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौला। कृषि बिल व महंगाई के विरोध में भाकियू ने शनिवार को प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार का पुतला जलाने की फिराक में थे। लेकिन मौके पर पहुंची तीन थाने की पुलिस इसे रोकने में कामयाब रही। इस दौरान पदाधिकारियों ने आवाज दबाने का आरोप लगाया।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के जिलेबीगंज बाजार में भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा। इस दौरान किसी ने मामले की सूचना कप्तानगंज, पैकोलिया व गौर पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोक दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी, गौर संजय कुमार और पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह मय टीम मौजूद थे। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बंधु चौधरी, राम धीरज पटेल, राम अवतार यादव, मुकेश पटेल, गंगाराम और शिव मूरत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भाकियू ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
बनकटी। ब्लॉक क्षेत्र के मकदूमपुर, सजनाखोर, कोनी, पूरनपुर, रौतापर, शंकरपुर आदि गांवों में भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महंगाई व कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। हालांकि क्षेत्र के ज्यादातर चौराहों पर लालगंज पुलिस मुस्तैद रही। लेकिन संगठन कार्यकर्त्ता पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। मौके पर राम नवल किसान, रामफेर चौधरी, परमात्मा चौधरी, रामकेश चौधरी, राम दमन चौधरी, दान बहादुर चौधरी, रामकेश और रामजी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed