{"_id":"5ff4ab438ebc3e32921af1c9","slug":"bku-basti-news-gkp3796986120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से वार्ता के बाद भाकियू की पंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से वार्ता के बाद भाकियू की पंचायत स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से वार्ता के बाद भाकियू की पंचायत स्थगित
आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष बोले- किसानों की समस्याओं के निदान के लिए चलेगा चरणबद्ध आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाकियू पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन से वार्ता के बाद तहसील परिसर में दो दिन से चल रही किसान पंचायत स्थगित कर दी।
जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने बताया कि किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे किसानों, मजदूरों को जब दिल्ली जाने से रोका गया तो भाकियू ने किसान पंचायत शुरू कर दी। जब तक किसान समस्याओं का हल नहीं निकल जाता चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी रहेगा।
मंडल उपाध्यक्ष दीवान चन्द पटेल ने कहा कि जो किसान दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने जाना चाहते हैं उन्हें जबरिया न रोका जाए। जिलाधिकारी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन में मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. दीवान चन्द चौधरी की प्रतिमा लगाने हेतु अनुमति देने, बकाया गन्ना मूल्य ब्याज समेत भुगतान, हायल गन्ना पर्ची का सात दिन में पुन: मैसेज देेने, हल्दिया ग्रसित धान की खरीदारी सुनिश्चित करने, वंचित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने आदि की मांग शामिल है।
डीएम के साथ वार्ता में मुख्य रूप से मातेन्द प्रताप, राम मनोहर, अनूप कुमार, डा आरपी चौधरी, त्रिवेनी चौधरी, हृदयराम वर्मा, कन्हैया प्रसाद किसान, रामकेवल वर्मा, मुन्नू प्रसाद चौधरी, मनोज कुमार, सुधीर पटेल, राम सुरेमन, बीर बहादुर वर्मा आदि शामिल रहे।