फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJYM state president was welcomed on the highway

Basti News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का हाईवे पर हुआ स्वागत

Tue, 23 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJYM state president was welcomed on the highway
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य प्रियांशु द्विवेदी का युवा मोर्च
बस्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रियांशु द्विवेदी का सोमवार को जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। वह सड़क मार्ग से लखनऊ जा रहे थे। सबदेइया कला चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश पांडेय एवं मनु पंडित की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता हाईवे पहुंचे। जैसे ही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का काफिला वहां पहुंचा कार्यकर्ताओं का उत्साह परवान चढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर भाजपा सरकार कार्य कर रही है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर आमजन के बीच जाए। बूथ लेवल पर युवाओं की टीम तैयार की जाए। एक बार फिर से केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनानी है। इसमें युवाओं की अहम भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। पूर्व संगठन मंत्री सुनील बंसल को एक बार फिर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराए। इस मौके पर गंगाराम दुबे, अवनीश सिंह बृजनंदन पांडेय, ब्रह्मानंद शुक्ल, सुरेश चौधरी, राजन पांडेय, सचिन शुक्ल, रोहित त्रिपाठी, विपुल पांडेय, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed