{"_id":"68d1abc2f463135850042df1","slug":"bjps-team-eleven-met-the-eo-basti-news-c-207-1-bst1001-144422-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईओ से मिली भाजपा की टीम इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईओ से मिली भाजपा की टीम इलेवन
विज्ञापन
ईओ से मिलकर पत्रक सौंपते भाजपा की इलेवन टीम।
बस्ती। भाजपा की टीम इलेवन ने शहर एवं प्रमुख कस्बों में कैसरगंज, बहराइच से आकर मिलावटी जूस के धंधेबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीम इलेवन में शामिल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू के नेतृत्व में पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। ईओ अंगद यादव से मुलाकात के बाद उन्हें पत्रक सौंपा।
भाजपा नेता भोलू ने कहा कि धंधेबाज फलों के जूस में भी मिलावटखोरी का खेल कर रहे हैं। शहर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कैसरगंज, बाराबंकी, बहराइच के धंधेबाजों ने जूस कार्नर के रूप माॅर्डन टंकियां बनवाकर रखवा दी हैं। धंधेबाज स्वयं दुकानों पर नहीं रहते हैं। दिहाड़ी पर यह दुकान युवकों को सौंप दी जा रही है। माॅर्डन टंकी इस डिजाइन से बनाई गई है कि ग्राहक को फलों से जूस निकालने की प्रक्रिया नहीं दिखाई पड़ती है, जिससे धंधेबाज अपने एजेंटों के माध्यम से केमिकल युक्त जूस आम जनमानस को पिला रहे हैं। इससे आम जनता की सेहत पर खतरा है।
धंधेबाजों के अधिकांश जूस कार्नर फुटपाथ पर हैं। उन्होंने ऐसे संदिग्ध जूस कार्नर को बंद कराने की मांग उठाई है।