फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP workers went to Ayodhya in 185 buses

Basti News: राम लला के दर्शन को 185 बसों से अयोध्या गए भाजपाई

Mon, 26 Feb 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP workers went to Ayodhya in 185 buses
भाजपा के कार्यकर्ता सांसद हरीश ​​द्विवेदी के नेतृत्व में  राममंदिर दर्शन के लिए अयोध्या गए।
- कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर दर्शन की बनाई गई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बन गया है। भगवान रामलला मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, अनिल दुबे, यशकांत सिंह आदि सभी राम भक्तों का काफिला अयोध्या के लिए रवाना हुआ। सभी लगभग 11500 से अधिक रामभक्त 185 बसों के जरिए अयोध्या पहुंचे। जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि 2138 बूथ की सूची बनाई गयी थी। प्रत्येक बूथ से तीन से पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं को रामलला दर्शन करने की योजना थी। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष किया।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा प्राचीन पवित्र शहर अयोध्या में उनके जन्मस्थान पर भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि है। यह अगले 1,000 वर्षों के लिए भारत में ''''राम राज्य'''' की स्थापना का प्रतीक है और एक नए कालचक्र की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed