फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP organization and administration held a meeting

Basti News: भाजपा संगठन और प्रशासन की हुई बैठक

Sun, 05 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
BJP organization and administration held a meeting
बस्ती। शनिवार को बस्ती सदर तहसील सभागार में भाजपा संगठन एवं प्रशासन की समन्वय बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की, जबकि प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने, नगर पंचायतों में नंगे लटक रहे बिजली के तारों, लो वोल्टेज की समस्या, तथा थानों में आम नागरिकों की शिकायतों की उपेक्षा जैसे मुद्दे शामिल रहे। बैठक में नगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके समाधान हेतु ठोस कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन, दोनों का उद्देश्य जनता को सुशासन देना है। कार्यकर्ताओं की बात दरअसल जनता की आवाज है, और उसे प्राथमिकता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर जनता में विश्वास कायम करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed