फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP on CAA publice awareness

भाजपा का सीएए पर जन जागरूकता की कवायद

Tue, 31 Dec 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP on CAA publice awareness
सीएए पर भाजपा ने शुरू की जनजागरूकता
विज्ञापन

बस्ती। लोगों को नागरिक संशोधन कानून की जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को जिले में सेक्टरवार बैठक कर कार्यकर्ताओं ने कानून के प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति भी बनाई।
मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडल इकाइयों में इससे संबंधित बैठक करके अभियान के सफलता की विस्तृत रूपरेखा तय की। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के हनुमानगंज मंडल में रतन पुरवा चौराहे पर बैठक हुई। मुख्य वक्ता भाजपा नेता नितेश शर्मा रवि ने कहा कि सीएए को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने बयान दिया है कि इस अधिनियम के तहत नागरिकता देने का काम होगा। सरकार की नीयत साफ है। भाजपा कार्यकर्ता अधिनियम पर घर-घर अलख जगाएंगे। भ्रांतियों को दूर करने के लिए सरकार व पार्टी जनजागरण अभियान चला रही है। बूथ स्तर पर आम लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी जाएगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश उपाध्याय और संचालन सुनील पांडेय ने किया। इस मौके पर मंडल संयोजक गिरीश चंद्र सिंह, मुखलाल चौधरी, नरेंद्र दुबे, रणजीत सिंह, सुधाकर विक्रम सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, हरेंद्र गुप्ता, संतोष पांडेय, हरिशचंद्र पांडेय, नीरज तिवारी, सुभाष चंद्र सिंह, हरितेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सदर क्षेत्र के गोटवा बाजार के एक निजी विद्यालय में भाजपा गनेशपुर मंडल इकाई की बैठक हुई। इसमें प्रभारी सत्यदेव सिंह ने नागरिक संशोधन कानून के लागू किए जाने के कारण व इससे आम नागरिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि इस कानून को लेकर पहली से छह जनवरी तक प्रत्येक सेक्टर पर संगोष्ठी आयोजित होगा। सात से 13 जनवरी तक हर बूथ पर पत्रक बांटे जाएंगे। तीसरे चरण में जिला स्तर व क्षेत्रीय स्तर पर रैली आयोजित की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, आशुतोष कुमार पांडेय, रामचंद्र शुक्ला, शिव प्रसाद पाठक, राहुल पटेल, ओमकार चौधरी, रामविलास शर्मा, डिंपल यादव, महेंद्र प्रताप मिश्रा, गौरव पाल सहित सभी सेक्टर व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर जनजागरण संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने मंडल अध्यक्ष, अभियान प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सीएए पर विपक्षी राजनीतिक दलों के साजिश का पर्दाफाश करें। संगोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय ने भी संबोधित किया। संचालन सांसद प्रतिनिधि रविचंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर रमेश अग्रहरी, ब्रम्हानंद शुक्ला, विनोद पांडेय, अंकित पांडेय, सुग्रीव पाल, रामनौकर शुक्ला, बब्बू पाल, इमाम अली, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed