फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP members on the extreme dissatisfaction of

भाजपाइयों का असंतोष चरम पर

Mon, 30 Jan 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 30 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP members on the extreme dissatisfaction of
भाजपा
टिकट वितरण से नाराज भाजपाइयों ने सोमवार को बिहार भाजपा के प्रदेश संगठनमंत्री नागेंद्र को भी नहीं छोड़ा। उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की और जमकर भड़ास निकाली। स्थानीय मैरिज हाल में जुटे भाजपाइयों ने सांसद हरीश द्विवेदी के विरुद्घ नारेबाजी की। संगठन मंत्री से बस्ती में टिकट वितरण के फैसले की समीक्षा करने की मांग की। 
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव में टिकट वितरण से नाराज भाजपा के कई पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शुरू से ही नाराजगी जताते आ रहे हैं। सोमवार को भी बैठक कर विरोध की रणनीति बना रहे थे। इसी बीच बिहार प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री नागेंद्र उनके बीच मध्यस्थता करने पहुंच गए। उन्होंने पहले भाजपा नेताओं की बात सुनी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, यशकांत सिंह, सुशील सिंह ने कहा कि संगठन के लिए काम वह करें, सड़क पर संघर्ष वह करें, पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात पसीना वह बहाएं, मगर जब विधान सभा चुनाव के लिए टिकट देने की बात आती है तो पार्टी उन्हें भूलकर बाहरी लोगों को टिकट थमा देती है। भाजपा नेताओं ने टिकट वितरण में सांसद हरीश द्विवेदी के भूमिका की जांच कराने की मांग की। पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र में गंभीर आरोप से घिरे और हाल ही में दूसरे पार्टी से आए एक व्यक्ति को टिकट दे दिया गया। जिसके कारण पार्टी की छीछालेदर हो रही है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी ने कहा कि पार्टी फिर से टिकट वितरण की समीक्षा कर फैसला ले। सदर सीट से दावेदार रहे अनूप खरे ने कहा कि हमारा विरोध किसी एक विधानसभा क्षेत्र या टिकट के दावेदार के पक्ष में नहीं बल्कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का है।
विज्ञापन


संगठन मंत्री नागेंद्र ने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से कहा कि वह उनकी बात उपर तक पहुंचाएंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के बारे में जरूर सोंचे। कार्यकर्ता भाजपा के विचार से जुड़ा होता है। उनके इतना कहते ही हरीश द्विवेदी मुर्दाबाद और टिकट बेचना बंद करो के नारे लगने लगे। बैठक से निकलने के दौरान कुछ लोगों रास्ते में बैठ कर नारेबाजी करते हुए गेट बंद कर प्रदेश संगठन मंत्री को बंधक बनाने की कोशिश की, मगर वरिष्ठों ने  उन्हें रोक दिया। नाराज कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। इस मौके पर नरेंद्र चंचल, गणेश मिश्र, बलराम सिंह, काजल, सरोज मिश्रा, सतीश सोनकर, चंद्रशेख्रर मुन्ना, प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी, विनोद शुक्ल, गीता शुक्ल, देवेंद्र सिंह, शिवांशु मिश्र सहित तमाम असंतुष्ट भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed