फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp is not of ram and poor - omprakash rajbhar

जो राम का नहीं हुआ, गरीब का क्या होगा : ओमप्रकाश

Thu, 02 May 2019 12:19 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 02 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
bjp is not of ram and poor - omprakash rajbhar
भासपा की सभा में मौजूद ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
बस्ती/दुबौलिया। क्षेत्र के रमवापुर राजा में बुधवार को भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पार्टी प्रत्याशी विनोद राजभर के पक्ष में चुनावी सभा की। सभा में ओमप्रकाश ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि जो राम का नहीं हुआ वह गरीबों का क्या होगा। उन्होंने आने वाले 12 मई को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। 
विज्ञापन

भासपा प्रमुख ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी पर जमकर हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री से बताया था कि गुजरात और बिहार में शराब बंद है, तो अपने प्रदेश में भी यह बंद होना चाहिए, लेकिन सीएम ने इस मांग को जायज नहीं समझा। शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि 1990 में वीपी सिंह सरकार ने मंडल कमीशन लागू किया था, उसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। कहा कि भाजपा से यह प्रस्ताव आया था कि उनके सिंबल पर पार्टी चुनाव लड़े, मगर मैैंने साफ मना कर दिया। कहा कि भाजपा ने भगवान राम के साथ भी धोखा दिया है। खुद तो करोड़ों के ऑफिस और एसी में बैठते हैं मगर भगवान राम के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कर रखी है। कहा कि पूर्वांचल में केवल तीन सीटों पर भाजपा जीतेगी। प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम की दुहाई देकर राजनीति कर रहे हैं। उनकी कुर्सी खतरे में है। आगामी 23 मई को देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो जाएगा।  इस मौके पर शोभा राजभर, राजेश राजभर, रामपाल राजभर, बृजभूषण मिश्रा, मनोज राजभर, सतेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed