फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP district's tricolor travel boom

जिले में रही भाजपा के तिरंगा यात्रा की धूम

Thu, 18 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 18 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP district's tricolor travel boom
सदर विधान सभा क्षेत्र मे भाजपा के कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंगल बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली। पंचायत मंदिर से रवाना हुई तिरंगा यात्रा चौराहों से होते हुए पांडेय बाजार में समाप्त हुई। वहां भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की  योजनाओं के बारे में लोगों जानकारी दी। 
विज्ञापन


 इससे पूर्व यात्रा को झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में केंद्र की योजनाओं से आम जनता को व्यापक लाभ मिला है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, ग्राम ज्योति योजना, कौशल विकास योजना व गरीब कल्याण योजना से होने वाले लाभ का  जिलाध्यक्ष ने विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम आयोजक नगर कोषाध्यक्ष रवि  सोनी ने प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, जन धन योजना के बाबत लोगों को होने  वाले लाभ से अवगत कराया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा, मालवीय  रोड़, कंपनीबाग, गांधीनगर, अस्पताल आदि स्थानों से होते हुए पांडेय बाजार  पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर दयाराम चौधरी,अजय सिंह गौतम, अमित शुक्ल,  प्रमोद पांडेय, गिल्लम चौधरी, नगर अध्यक्ष राजन मिश्र, कुंदन वर्मा, प्रत्युष विक्रम सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी दयाराम चौधरी ने  गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा से ‘तिरंगा यात्रा’ की शुरूआत की। यात्रा कचहरी, बड़ेबन, मनौरी, गौरा, हरदिया,  पैडा होते हुये शहीद शिव गुलाम सिंह स्थली तक पहुंची। भिटिया में सभा का आयोजन कर केन्द्र सरकार की नीतियों से लोगों को परिचित कराया गया। इस मौके पर विवेक मिश्र,  परमेश्वर शुक्ल पप्पू, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, ओंकार चौधरी, राजकुमार  शुक्ल, विकास शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, गिरधारी चौधरी, विकास सिंह  ठाकुर, अनुराग पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी प्रतिनिधि के अनुसार सांसद हरीश द्विवेदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहीद  स्मारक छावनी से तिरंगा यात्रा निकाली। यह विभिन्न गांवो से होती हुई मलौली गोसाई पहुंची।  यहां कारगिल शहीद मुन्नाराम यादव के घर पहुंचकर शहीद को नमन किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल, अनिल सिंह, अजय सिंह, कैप्टन अमरनाथ पाठक, नरेंद्र चंचल आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा नेेता जटाशंकर शुक्ल की अगुवाई में गौर, परसा और बभनान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बभनान नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन श्रीप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संतोश शुक्ल, श्याम बहादुर सिंह, मंशाराम यादव, मोहम्मद रफीक, कृष्ण कुमार चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
 
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता अभिषेक पाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुंडेरवा क्षेत्र के चोलखरी, हल्लौर, गुलरिहा सिरमा, सिंघोरवा,  सिसवा पाडे, वैदा कला, वैदा खुर्द, बोदवल बाजार, छपिया पाण्डेय, रामपुर  रेवटी, धौरहरा, उमरी अहरा, जगदीशपुर, मुण्डेरवां बाजार, कुसम्हा होते हुए वंश बहादुर पाल महाविद्यालय पर समाप्त हुई। जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव  एंव मंडल अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों का  पूरा विश्व लोहा मान रहा है।  इस मौके पर सरोज मिश्रा, प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार आचार्य राम चंद्र शुक्ल की जन्म स्थली अगौना से तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद  हुए वीर सपूतों की कुर्बानी याद दिलाई। भाजपा नेता गोवर्धन सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश प्रेम का जज्बा पैदा  करने के लिए यह आयोजन किया। तिरंगा यात्रा अगौना से शुरू होकर सैफाबाद, धोबहट, माझाखुर्द, टाण्डा पुल, गोड़ियाजोत, मालपुर,  वैष्णोपुर, गौरा, कलवारी, भोयर, चकदहा, धनौवा, पांउ, बनहरा होते हुए गायघाट तक गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed