{"_id":"65187957ed3248cf25069f46","slug":"birth-certificates-of-both-the-children-of-the-deceased-couple-issued-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5138-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज का मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
आईजी के आदेश पर गठित एसआईटी ने की कार्रवाई, जाली दस्तावेज बरामद
एएनएम, जीएनएम आदि मेडिकल कोर्स कराने के नाम पर विद्यार्थियों को देता था झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज चलाने के आरोपी मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार चौधरी को पुलिस की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कप्तानगंज स्थित कार्यालय से कब्जे से भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आईजी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने शनिवार को उसके कार्यालय पर छापा मारकर ओडिशा बोर्ड ऑफ फार्मेसी आदि के फर्जी प्रमाणपत्र, परीक्षा प्रशनपत्र आदि कागजात बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में इंटर काॅलेज चलाने वाला यह जालसाज बस्ती के हर्दिया में फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज चलाने वाले जालसाज से मिलकर अपने इंटर काॅलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पैरा मेडिकल कोर्स करवाने लगा। बाद में अपने कुछ लोगों को एजेंट के तरह इस्तेमाल कर दूसरे विद्यार्थियों को भी झांसे में ले लिया। उसका एक सहयोगी जब गिरफ्तार हो गया तो खुद को फंसता देख अपने ही सहयोगियों पर केस दर्ज करवा दिया था। बाद में एसआईटी का गठन होने के बाद उसकी कारगुजारी सामने आ गई।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह नकटीदेई बुजुर्ग रेहरवा थाना कप्तानगंज क्षेत्र में श्रीराम पियारे इंटर कॉलेज चलाता है। कोरोना काल में आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। उसी दौरान हर्दिया चौराहा थाना कोतवाली जनपद बस्ती में सरदार पटेल सत्यांजली पैरामेडिकल कॉलेज चला रहे के संस्थापक सत्यप्रकाश से मिला जो पूर्व में सहपाठी था। उसी के सलाह और सहयोग से सरदार पटेल पैरामेडिकल कॉलज कप्तानगंज व उत्कर्ष पैरामेडिकल कॉलेज कप्तानगंज के नाम से अपने इंटर कॉलेज में विद्यालय से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को पैरामेडिकल कॉलेज कोर्स के फायदे समझाकर एडमिशन लेना शुरू किया।
विज्ञापन
बाद में विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा हाॅस्टल आदि का प्रलोभन देकर सरदार पटेल सत्यांजली पैरामेडिकल काॅलेज हर्दिया के लोग अपनी संस्था में लेकर चले गए। इस वजह से उसके व सत्यप्रकाश के बीच विवाद हो गया। जून माह में सत्यप्रकाश व वसीम की संस्था में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने थाना कोतवाली में उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। एक माह के अंदर ही राम आशीष यादव, पीयूष पांडेय, स्वतंत्र श्रीवास्तव, वसीम, सत्यप्रकाश सहित सभी गिरफ्तार हो गए।
कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे लगा कि अब वह भी जेल भेज दिया जाएगा तो कप्तानगंज थाने में स्वतंत्र श्रीवास्तव, राम आशीष यादव व वीके यादव के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उसके कुछ दिन बाद विद्यार्थी उस पर रुपये देने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद परेशान होकर वह घर छोड़ दिया और इधर-उधर रहने लगा।
...
जालसाजों पर दर्ज हैं चार केस
- फर्जी नर्सिंग काॅलेज खोलकर छात्र-छात्राओं से धन वसूली के मामले में कोतवाली और कप्तानगंज थाने में चार केस दर्ज हैं। कोतवाली में दर्ज एक केस में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी शालिनी वर्मा ने तहरीर दी, जिसके आधार पर 11 आरोपी नामजद किए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि सरदार पटेल सत्यांजलि पैरामेडिकल कॉलेज हर्दिया के नाम से फर्जी विद्यालय खोलकर एएनएम कोर्स के लिए दाखिला किया गया। फर्जी मार्कशीट दी गई और जब विद्यार्थियों ने रुपये मांगे तो आत्महत्या कर लेने की धमकी देते हुए काॅलेज से भाग गए। पुलिस ने काॅलेज संस्थापक सत्यप्रकाश पटेल निवासी बरगदवा थाना कोतवाली, उप प्रबंधक मो. वासिम, गुलशन फातिमा पत्नी मो. वासिम निवासी टेमा रहमत थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, फुरकान निवासी टेमा रहमत थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर, अशुतोष कनौजिया, संस्थापक सत्यप्रकाश पटेल की महिला मित्र रूपम पटेल, गायत्री वर्मा, डाॅ. राम अशीष यादव, वीके यादव, पीयूष पांडेय व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।