फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Birth anniversary of former PM Atal celebrated as Good Governance Day

Basti News: सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल की जयंती

Tue, 26 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of former PM Atal celebrated as Good Governance Day
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया - फोटो : अटल बिहारी प्रेक्षागृह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया।
बस्ती। भाजपा की ओर से सोमवार को अटल प्रेक्षागृह में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद पांडेय ने कहा कि समाज, समुदाय या देश के नागरिक होने के नाते कुछ दायित्वों का पालन व्यक्तिगत रूप से करना चाहिए। यह भारत के नागरिकों के लिए आवश्यक है कि वह आत्मनिर्भर बनें। देश में अनुशासित, समय के पाबंद, कर्तव्य परायण और ईमानदार नागरिक से ही यह संभव हो पाएगा। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत विश्व की उभरती आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है। अटलजी की ओर से सुशासन और उन्नत देश की जो नींव रखी गई है उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे ले जा रहे है।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मार्कंडेय सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर तिवारी ने अटलजी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन प्रत्युष विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर राम श्रृंगार ओझा, गजेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, प्रमोद पांडेय, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, भानु प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गनेशपुर नगर पंचायत परिसर में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने पूर्व पीएम अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद 700 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि वे दूरदर्शी नेता थे। विपक्ष को भी उनके विरोध में उतरने के लिए सोचना पड़ता था। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, आलोक श्रीवास्तव, अनिल चौरसिया, पंकज विश्वकर्मा, रामविलास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed