{"_id":"6929ee4b05660b41ea0920f4","slug":"biogas-plant-shown-as-active-on-paper-found-closed-during-investigation-notice-issued-basti-news-c-207-1-bst1005-148559-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच में बंद मिला कागज में सक्रिय दिखाया गया बायोगैस प्लांट, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच में बंद मिला कागज में सक्रिय दिखाया गया बायोगैस प्लांट, नोटिस
Sat, 29 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कागज में बायोगैस प्लांट क्रियाशील दिखाने का मामला जांच टीम ने पकड़ा तो खलबली मच गई। गौर विकास खंड के वृहद गो संरक्षण केंद्र कठौतिया सांवडीह में दो वर्ष पूर्व स्थापित बायोगैस प्लांट अब तक संचालित नहीं हो सका।
अब तक क्रियाशील न हो पाने के कारणों की जानकारी के लिए डीपीआरओ घनश्याम सागर की ओर से एक संयुक्त टीम भेजकर जांच कराई गई तो पता चला कि बायोगैस प्लांट में कई कमियां हैं।
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार की अगुवाई में गठित संयुक्त टीम ने 12 नवंबर को वृहद गो संरक्षण केंद्र कठौतिया सांवडीह का भ्रमण कर वहां स्थापित बायोगैस प्लांट की जांच की।
विज्ञापन
टीम की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार बायोगैस प्लांट के जनरेटर में बैटरी तक नहीं पाई गई। गैस पाइप फिटिंग नहीं है, जबकि आउटलेट पाइप चोक है। गैस मीटर अलग रखा हुआ है। केयर टेकर को प्रशिक्षित नहीं किया गया है।
केयर टेकर को अब तक कोई मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। स्लरी टैंक टूट गया है जिसकी मरम्मत कराया जाना आवश्यक है। स्लरी टैंक के किनारे बाड़ नहीं लगाया गया है जिसके कारण गोवंश के गिरने का खतरा है। डीपीआरओ ने कार्यदायी संस्था सिद्धू बायोटेक, स्टेशन रोड, दिबियापुर, जनपद-औरैया को 27 नवंबर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अन्दर बायोगैस प्लांट में पाई गई कमियों को सही कराते हुए क्रियाशील कराने का निर्देश दिया।