फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bikes collided, two including a teenager died, three injured

Basti News: आपस में भिड़ी बाइक, किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल

Wed, 16 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided, two including a teenager died, three injured
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सूदीपुर विशेषरगंज संपर्क मार्ग पर राष्ट्रीय कृषक इंटर कालेज रघुराजनगर के पास मंगलवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने 15 वर्षीय सुजीत और 45 वर्षीय सूर्यमणि शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में एक को मेडिकल कॉलेज अयोध्या व दो को मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को दुबौलिया थानाक्षेत्र के छपिया मलिक निवासी 45 वर्षीय सूर्यमणि शर्मा और सूदीपुर के 48 वर्षीय अशोक शर्मा बाइक से घर जा रहे थे। सूर्यमणि अपनी पत्नी की दवा लेने गए थे। रास्ते में दुबौलिया थाना क्षेत्र के सूदीपुर विशेषरगंज संपर्क मार्ग पर राष्ट्रीय कृषक इंटर कालेज रघुराजनगर सूदीपुर के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर सवार सूदीपुर निवासी 15 वर्षीय सुजीत, 17 वर्षीय आकाश निषाद और 14 वर्षीय हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने सुजीत, आकाश एवं हिमांशु को सीएचसी कप्तानगंज भेजा। वहां चिकित्सक ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। आकाश और हिमांशु की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया।

वहीं दो अन्य घायलों सूर्यमणि और अशोक को निजी वाहन से सीएचसी हर्रैया भेजा गया, जहां पर चिकित्सक ने सूर्य मणि शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अशोक शर्मा को मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed