{"_id":"5eaee6668ebc3e906871840c","slug":"bike-youth-basti-news-gkp350019313","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई से दो भाई बाइक से पहुंचे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई से दो भाई बाइक से पहुंचे गांव
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में जांच को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दो युवकों के बाहर से आने की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज सुदामा यादव गांव पहुंचे। चौकीदार की मदद से दोनों युवकों को जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचाया। यहां दोनों कों क्वारंटीन किया गया है। दोनो बाइक से चेन्नई से सीधे अपने घर पहुंचे थे।
उप निरीक्षक सुदामा यादव ने बताया कि दोनों भाई किसी फैक्ट्री में कार्य करते थे। कोरोना वायरस के चलते यह लॉकडाउन में यह लोग वहां फंस गए थे, मौका देखकर यह दोनों बाइक लेकर घर के लिए निकल लिए। रविवार को दोनों गांव में पहुंचे। हालांकि इनको पहले अपने आप को जिले में क्वारंटीन करना चाहिए था, लेकिन इन लोगों ने ऐसा नहीं किया। गांव के लोगों को इनकी जानकारी होने ग्रामीण परेशान हो गए। इसी बीच किसी ग्रामीण की जानकारी पर इन दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।