फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike thief caught

लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद

Mon, 05 Oct 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
bike thief caught
हर्रैया प‌ुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। - फोटो : BASTI
लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद
विज्ञापन

बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बाइक लिफ्टर टोनी चौधरी गिरोह के शातिर गुर्गे राज पांडेय को गिरफ्तार किया है। एसओ सर्वेश राय की टीम ने रविवार देर रात कबाड़ी के यहां चोरी की बाइक लेकर जाते समय संसारीपुर चौराहे पर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की पांच अन्य बाइक की जानकारी दी। रात में ही टीम ने बाइक बरामद कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।
आरोपी राज पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक वर्ष पहले जेल से छूटा है। जेल में उसकी मुलाकात विजय कुमार उर्फ टोनी चौधरी निवासी परसपुरा थाना कप्तानगंज से हुइ । जमानत होने के बाद टोनी और राज ने मिलकर दिसंबर-2019 में बादशाह मैरिज हॉल के पास से एक बाइक चुराई। इसके बाद उसने अकेले पांच बाइक चोरी की। दो बाइक उसने हर्रैया में बेचा दी थी, लेकिन कागजात न दे पाने के कारण खरीदारों ने दोनों बाइक वापस कर दी। ऐसे में वह कबाड़ी के हाथ सभी बाइक बेचना चाहता था, मगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सर्वेश राय के अलावा एसआई सुरेश यादव, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, जितेंद्र कुमार सिंह एवं सौरभ सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बरामद बाइक का ब्योरा
बरामद बाइक में एक अक्तूबर को तहसील परिसर हर्रैया से चोरी की गई यूपी-51-एएन-2464 बाइक भी शामिल है। तीन अगस्त को हर्रैया के एसबीआई शाखा के पास से चोरी यूपी-43-एक्स-4946 बाइक भी बरामद की गई है, जिसके नंबर प्लेट पर यूपी-51-एक्स-2233 लिखा मिला। दिसंबर-2019 में कुचैला थाना हर्रैया के पास से चोरी बिना नंबर लिखी बाइक भी इसके पास से मिली है। बरामद की गई चौथी बाइक 12 फरवरी को बादशाह मैरिज हॉल कोतवाली के पास से चोरी हुई बाइक है जिसके नंबर प्लेट पर यूपी -42-एआर-6095 नंबर लिखा है। जबकि वास्तविक नंबर यूपी-51-यू-5219 होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2019 में कटरा, गोंडा से चोरी यूपी-51-एजे-3894 नंबर लिखी बाइक बरामद की गई है, जिसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-51-यू-6292 होना पाया गया। जबकि गोंडा के नवाबगंज से चोरी यूपी-40-ई-4377 बाइक पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed