{"_id":"6574b714c9948293be0a2144","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-truck-younger-brother-seriously-injured-basti-news-c-208-1-sgkp1009-14723-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, छोटा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, छोटा भाई गंभीर
Sun, 10 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट महुआनी रोड पर परसिया भंडारी गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया। उसका इलाज इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और खलासी भाग गए।
भलुअनी थाना क्षेत्र के कोरया गांव निवासी ज्ञानचंद रावत खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना चौराहा पर जमीन बैनामा लेकर मकान बनवाए थे। करीब पांच साल से परिवार के साथ बेरौना में रहते थे। शनिवार की शाम चार बजे उनका 19 वर्षीय बेटा संदीप रावत अपने छोटे भाई रवि रावत के साथ बाइक से मौसी के घर बैकुंठपुर जाने के लिए घर से निकले। अभी दोनों परसिया भंडारी गांव के पास दोनों पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने कुचल दिया गया। मौके पर संदीप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रवि का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
संदीप सोनूघाट के एक स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और घर वालों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संदीप बैरौना चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था, जबकि पिता ज्ञानचंद रावत मजदूरी करते हैं। जेल चौकी इंचार्ज सीबी श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।