{"_id":"67b77940ed7b3588270922b6","slug":"bike-riding-miscreants-beat-up-a-young-man-in-public-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132321-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को सरेराह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को सरेराह पीटा
Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर बाइक सवार मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर सनसनी फैला दी। आसपास के लोगों के दौड़ाने पर बाइक सवार भाग निकले। लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मेहनिया निवासी अक्षय कुमार बृहस्पतिवार को किसी काम से बस्ती गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे कप्तानगंज चौराहे पर फुल्की खाने के लिए रुके, तभी बाइक सवार आधा दर्जन मनबढ़ों ने अक्षय कुमार को लात-घूसों से मारपीट कर बेदम कर दिया।
घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े तब जाकर युवक को छोड़कर टिनिच रोड होते हुए भाग निकले।