फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike riders flew 50 thousand with scooty

बाइक सवार उचक्कों ने स्कूटी से 50 हजार उड़ाए

Thu, 02 Jul 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bike riders flew 50 thousand with scooty
बाइक सवार उचक्कों ने स्कूटी से 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाने से सौ मीटर दक्षिण दिशा में रामजनकी मार्ग स्थित कस्बे में सेवानृवित्त शिक्षक की स्कूटी के डिगी से बाइक सवार उचक्के 50 हजार रुपये व मोबाइल फोन उड़ा ले गए।

बृहस्पतिवार को दिन में थानाक्षेत्र के बभनगांवा निवासी पूर्व शिक्षक संतप्रसाद सिंह पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से पचास हजार रुपये निकलने छावनी आए थे। बैंक से निकाले रुपए, पासबुक व मोबाइल फोन को एक बैग में रखकर स्कूटी की डिगी में रख दिया। स्कूटी से वे रामजानकी मार्ग स्थित पुत्र प्रदीप सिंह के दुकान पर गए। यहां वे बाहर स्कूटी खड़ी कर उनसे मिलने चले गए। थोड़ी देर बाद जब आकर मोबाइल फोन लेने के लिए बाइक की डिगी को खोला तो बैग नहीं। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता लगा कि दो बाइक से सवार चार युवक स्कूटी की डिगी खोलकर उसमें रखा रुपयों वाला बैग चुराकर बाइक से विशेषरगंज की तरफ भाग गए। दूसरे बाइक पर सवार दो और साथी रामजानकी तिराहे की तरफ चले गए। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed