{"_id":"656786cec43fe3934d01fba4","slug":"bike-riders-brother-injured-in-road-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7676-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई घायल
Thu, 30 Nov 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के चौरी हरसे पट्टी गांव निवासी मुरली श्याम मिश्र और उनके भाई राधेश्याम मिश्र बुधवार सुबह एक बरात से अपनी बाइक से घर जा रहे थे।
सुबह पांच बजे त्रिलोकपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मुरली श्याम मिश्रा और उनके भाई राधेश्याम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएससी कप्तानगंज से रेफर होने पर जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टरों ने दोनों को मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया। महराजगंज के चौकी प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद