फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike rider father and son died in road accident on forelane

बस्ती: फोरलेन पर सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
bike rider father and son died in road accident on forelane
बस्ती। फोरलेन पर जिले के छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह ढाबा के सामने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पर चालक के अलावा दो महिलाएं व दो बच्चे सवार थे। हाईवे पर अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय चालक अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक पर सवार अन्य घायलों को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां छह वर्षीय मासूम ने भी दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य घायलों को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद करीब एक घंटा के लिए अयोध्या से गोरखपुर लेन पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। इससे विक्रमजोत के आसपास जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


गोंडा जनपद के वजीरगंज थानांतर्गत सराय खत्री दुर्जनपुर निवासी बब्लू चौहान (35) पुत्र रामफल चंडीगढ़ में पेंटर का काम करते थे। शुक्रवार को अपनी पत्नी मोहिनी (30), बेटे अंशु (10), छह वर्षीय आदेश और पड़ोस की रहने वाली बीना (30) पत्नी गदनू को बाइक पर बैठाकर बस्ती जिले के छावनी थानांतर्गत बनकटवा स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकले थे। फोरलेन पर छावनी थानांतर्गत अवधेश सिंह ढाबा विक्रमजोत के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक साइड ले लिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के पहिए के नीचे दबकर बाइक चला रहे बब्लू चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग व राहगीरों की मदद से अन्य घायलों को हाईवे से उठाकर किनारे किया गया। चौकी इंचार्ज विक्रमजोत गंगा यादव व एसआई विरेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेने के साथ घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजा। सिर में गंभीर चोट आने से 6 वर्षीय आदेश चौहान ने भी दम तोड़ दिया। चिकित्सक डॉ. अनुश्री ने गंभीर रूप से घायल मोहिनी, उनके बेटे अंशू व पड़ोसी बीना को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। हादसे के बाद फरार ट्रक को पुलिस चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed